भारत के130 करोड नागरिको को जागरूक करने के लिए आनलाइन नि:शुल्क क्वीज प्रतियोगिता का आयोजनI
अन्य खबरे May 25, 2020 at 05:43 PM , 484लखनऊ:- नव अंशिका फाउंडेशन एवं थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० के द्वारा समाज को जागरूक करने के उददेश से सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कराया जाता रहा हैI दिनाक 22 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के कारण हुए लाक-डाउन से भारत के130 करोड नागरिक अपने घरो पर रहने को मजबूर हो गये है, ज़िसके कारण स्कूल-कॉलेज, प्राईवेट अाफिस, माल, पार्क आदि सहित समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कोरोना महामारी के कारण भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया हैI जिसका सीधा प्रभाव रोज खाने कमाने वाले लोगो पर पडा और कठिनाईयो मे अपना जीवन यापन करते हुए भूखमरी की कगार पर पहुच गये हैI
रोज खाने कमाने वाले लोगो को ध्यान मे रखते हुए
भारत के130 करोड नागरिको को जागरूक करने के लिए ही नव अंशिका फाउंडेशन एवं थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० के द्वारा आन लाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाने का निणय किया गया हैI
इस प्रतियोगिता को आयोजित कराए जाने का मुख्य उददेश है कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार एवं समस्त भारत के माननीय मुख्यमंत्री महोदय रोज खाने कमाने वाले लोगो को भी उचित सहायता प्रदान करने का निणय कर सके और अपना जीवन यापन करने मे उनको कोई कठिनाईयो का सामना ना करना पड़े और उनको उनके परिवार सहित भूखमरी की कगार पर पहुचने से रोका जा सकेI
आनलाइन नि:शुल्क क्वीज प्रतियोगिता के प्रशन
1-भारत मे कोरोना महामारी का पता कब और कैसे चला और उसकी रोकथाम के लिए क्या करा गयाI
2- भारत देश से पहले किन किन देशो मे कोरोना महामारी हुई, और उसकी रोकथाम के लिए क्या करा गयाI
3- 22 मार्च 2020 से कोरोना महामारी के कारण हुए लाक-डाउन के बाद से आज 23 मई 2020 तक यानी 63 दिनो तक रोज खाने कमाने वाले लोग अपना व अपने परिवार का जीवन य़ापन कैसे करेI
4- भारत मे कोरोना महामारी का पता चलने के बाद प्रवासी मजदूरो को उनके निवास स्थान पर भेजने की व्वस्था कब से प्रारम्भ की गईI
5-भारत मे कोरोना महामारी के निस्तारण के लिए कितने हजार करोड रूo का बजट पास किया गया, और किस प्रकार से एवं कैसे उसको समायोजित करा जायेगाI
6- भारत मे कोरोना महामारी का पता चलने के बाद माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा किये गये लाक-डाउन से पहले रोज खाने कमाने वाले लोगो के लिए किसी भी तरह की कोई योजना बनाई गईI
7- माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा सरकार की नीतियो का प्रचार प्रसार करने वाले कलाकारो के लिए किसी भी तरह की कोई योजना बनाई गईI
8- भारत के130 करोड नागरिको मे से सरकारी नौकरी करने वाले समस्त नागरिको की संख्या उनके परिवार के सदस्यो सहित बतायेI
इस नि:शुल्क आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता मे आप लोगो को उपरोक्त प्रशनो के उत्तर देने होगे सही उत्तर देने वाले लोगो को लाक डाउन समाप्त होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ ही पुरस्कार भी दिया जायेगाII
सभी प्रतिभागी अपने उत्तर 31 मई 2020 तक सोशल मिडिया https ://www. facebook. com/siddiqui.dabir , Email :- tafwaup@gmail.com Siddiqui.dabir@gmail.com
WhatsApp No 9335222238, 8604535051, 9721700025 पर दे सकते हैI यह जानकारी समाजसेवी, रंगक्रमी दबीर सिददीकी नें दी



























Comments