लिंगायत समुदाय के साधु की हत्या

अन्य खबरे , 449

मुम्बई। महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या का मामला सामने आया है। नांदेड़ अधीक्षक विजयकुमार मगर ने कहा कि देर रात नांदेड़ के उमरी में लिंगायत समुदाय के एक साधु का शव उनके आश्रम में पाया गया। साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज बताया जा रहा है।  पुलिस ने बताया कि लिंगायत समाज के ही एक शख्स साईनाथ राम ने साधु की हत्या की है। साधु के अलावा पास के ही इलाके में एक और शख्स का शव बरामद किया गया है, जिसे पुलिस आरोपी साईनाथ का साथी मान रही है। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे से साढ़े 12 के बीच साधु की हत्या हुई है।  
साधु की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ ने उनके शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी। उसने साधु के शव को उनकी ही कार में रखकर ले जाने की कोशिश की लेकिन कार गेट में ही फंस गई। इससे मठ की छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्होंने भागकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।   

 

Related Articles

Comments

Back to Top