इमाम ने मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना किया तो कर दी पिटाई
अन्य खबरे May 24, 2020 at 02:49 PM , 525रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव की मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान इमाम ने मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना किया तो लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले में देर रात इमाम की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रिसिया थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव में स्थित मस्जिद में बीते दिन दोपहर अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए तमाम लोग एकत्र हो गए थे। वे सभी जबरन मस्जिद में नमाज अदा करने का प्रयास करने लगे। इस पर मस्जिद के इमाम अली अहमद ने इन सभी को नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश की। इससे गुस्साए लोगों ने इमाम की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर सभी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि इमाम की तहरीर पर गांव निवासी मुबारक अली, सुहेल, राजा बाबू समेत पांच नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, महामारी अधिनियम उल्लंघन आदि धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।



























Comments