दो मंजिला मकान में भीषण आग

अन्य खबरे , 461

कानपुर! शनिवार देर रात मूलगंज थाना अंतर्गत चौक बाजार के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। दो मंजिला मकान में नीचे दुकान और गोदाम है। पहली और दूसरी मंजिल पर व्यापारी का परिवार रहता है। शनिवार देर रात करीब दो बजे आग लग गई। आग की तेज लपटों के बीच व्यापारी विजाय कुमार और उनका पूरा परिवार एक नौकर व कुत्ता भी आग की लपटों में घिर गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने पीछे के भवन में सीढ़ी लगाकर किसी तरह परिवार को 12 लोगों को आग के बीच से बचाया। वहीं दमकल की 15 गाड़ियों ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग से दो करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top