लाकडॉउन में रंगकर्मियों को आर्थिक सहयोग देने की अपील
अन्य खबरे May 25, 2020 at 05:45 PM , 491लखनऊ। थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० के सचिव दबीर सिददीकी ने बताया की हमने 1 माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली 2 माननीय राष्टपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली 3 माननीय ग्रहमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली 4 माननीय मुख्यमंत्री महोदया उ०प्र० सरकार 5 माननीय उप मुख्यमंत्री महोदया उ०प्र० सरकार 6 महामहिम राज्यपाल महोदया उ०प्र० सरकार 7 माननीय मुख्य सचिव महोदय उ०प्र० सरकार 8 माननीय अपर मुख्य सचिव /प्रमुख्य सचिव संस्कृती महोदय उ०प्र० शासन 9 माननीय अपर मुख्य सचिव / प्रमुख्य सचिव पर्यटन महोदय उ०प्र० शासन 10 माननीय प्रमुख्य सचिव ग्रह उ० प्र० सरकार 11 माननीय समस्त मंत्री महोदय उ०प्र० सरकार 12 माननीय समस्त ज़िलाधिकारी उ०प्र० 13 माननीय सचिव / अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग के नाम संबोधित करते हुए पत्र, सोशल मीडिया एवं ईमेल पर भी भेजा हैI और कोरोना वायरस के बाद हुए लाक डॉउन में बंदी का पालन कर रहे रंगकर्मियों को आर्थिक सहयोग देने की अपील भी की है और उपरोक्त सभी माननीयो को अवगत भी कराने का प्रयास करा कि देश भर के कलाकारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्त्पन हो गया है, रंगकर्मियों भुखमरी की कगार पर आ गया है कुछ कलाकार आत्महत्या भी कर चुका है और करने को बाध्य भी हो रहा है, क्यूकी उनके लिए कल्याणकारी योजना सरकार के बजट में है ही नहींI रंगकर्मियों के लिए बजट न के बराबर होता है। और जो कुछ बजट होता भी है तो वह भ्रष्ठचार की भेट चढ जाता हैI
एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी निशू त्यागी ने बताया की ये वही रंगकर्मियों/ कलाकार है जो भारत सरकार एवं उ० प्र० सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते रहे हैंI चाहे आगरा मे अमेरिका के डोनाल ट्रम्प आये, महाकुम्भ, दीपोउत्संव, इनवेस्टर सम्मिट आदि अन्य अवसरो पर भारत सरकार एवं उ० प्र० सरकार को इन रंगकर्मियों/ कलाकारो का ही सहारा लेना पढ़ता है और उसके बाद ही सरकार अपनी वाह-वाही कराती हैI
थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० के पास कलाकारों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्त्पन होने एवं आर्थिक सहयोग किये जाने हेतु अपील आ रही है और हमारे विभिन सहयोगी कलाकारो एवं विभिन एसोसिएशन के द्वारा हर संभव मदद की भी जा रही हैI
एसोसिएशन के संरछक अनिल मिश्र गुरु जी ने समस्त रंगकर्मियों/ कलाकारो से अपील की है यदि
भारत सरकार एवं उ० प्र० सरकार जल्दी ही कलाकारो को अर्थिक सहायता देने का निणय नहीं करते है तो समस्त कलाकार एकजुट होकर माननीय
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महोदया को लाकडॉउन का पालन करते हुए अपने घरो मे रहते हुए सोशल मिडिया आदि पर मौन व्रत रखकर, दीपोउत्सव कर, थाली आदि उचित माध्यम के द्वारा अपनी आवाज बुलंद करे ज़िससे भारत सरकार एवं उ० प्र० सरकार जल्दी ही कलाकारो को अर्थिक सहायता देने का निणय कर सकेI



























Comments