बड़ी खबर: यूपी में एक दिन और लॉकडाउन, अब शुक्रवार आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी

जनपत की खबर , 439

  लखनऊ।
 _दरअसल, बीते मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है।_
    _उत्तर प्रदेश में कोरोना से बेकाबू होते हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन एक दिन और बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। बता दें कि पहले जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।_
  _दरअसल, बीते मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। लॉकडाउन को मंगलवार सुबह तक बढ़ाने के पीछे हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को भी एक वजह माना जा रहा है।_
    _हाईकोर्ट ने सुनवाई में सरकार से कड़े शब्दों में कहा था कि जो लोग सत्ता में हैं वे 'मेरा कायदा मानो, वरना कोई कायदा नहीं' जैसा रवैया छोड़ दें। मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से तीन मई को होने वाली सुनवाई में संक्रमण रोकने के लिए 12 बिंदुओं में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।_

Related Articles

Comments

Back to Top