नयी दिल्ली-
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की PC-
बैंकॉक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय,ये टैंकर कल से आने शुरू हो जायेंगे- केजरीवाल.
इससे ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी और हमें अपनी पूरी ऑक्सीजन मिलनी शुरू हो जाएगी- केजरीवाल.
केंद्र से वायुसेना की मदद मांगी है, उनका रवैया सकारात्मक है-केजरीवाल.
फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी- केजरीवाल.
अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है, उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं- केजरीवाल.
Comments