नोएडा डॉ.महेश शर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- अस्पताल, ऑक्सीजन और रेमडेसविर इंजेक्शन के पीछे न दौड़ें

जनपत की खबर , 720

लखनऊ।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। सांसद ने कहा है कि आज जिस तरह मानवता पर संकट आया है, उसकी चपेट में हमारे क्षेत्र का आना भी स्वभाविक है। होम आइसोलेशन में अपना इलाज करें। अनावश्यक रूप से अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और रेमडेसविर जंक्शन के पीछे नहीं दौड़ें। ऑक्सीजन सैचुरेशन 90% से अधिक होने पर इलाज घर में ही संभव है। ऑक्सीजन की कब, किसको और कितनी जरूरत है, यह खुद तय ना करें या डॉक्टर पर ही छोड़ दें। धैर्य से काम लें। सरकार काम कर रही है। जल्दी हालात सामान्य हो जाएंगे।

डॉ.महेश शर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- अस्पताल, ऑक्सीजन और रेमडेसविर इंजेक्शन के पीछे न दौड़ें ।।

Related Articles

Comments

Back to Top