अखिलेश यादव का हमला, बोले- कोविड के गलत और फर्जी आंकड़े दे रही है यूपी सरकार

हेडलाइंस , 556

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33 हजार 574 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, 249 लोगों को कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार मृतकों की संख्या को कम दिखाने का फर्जी आंकडे़ दे रही है।

अखिलेश यादव की तरफ से जारी हुए इस बयान को ले कर कहा गया कि भाजपा सरकार को सत्ता का लोभ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए।  देश भर में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था हो। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की हर तरह से मदद करने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने  कहा की भाजपा ने प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया है। एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कम दिखा कर फर्जी आंकडे़ दे रही है। दूसरी तरफ श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही है। आक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसो जा रही है।  यह सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है। और ये भी कहा कि कालाबाजारियों पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता दिख रही है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डाक्टरों के नाम और टेली फोन नंबर भाजपा सरकार दे रही है। वे ज्यादातर फर्जी निकल रहे है। इसी झूठ के सहारे मुख्यमंत्री जी अपनी कमियां छुपा रहे हैं।जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसी खराब सरकार कभी नहीं आई।

Related Articles

Comments

Back to Top