चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सहारनपुर मेडिकल काॅलेज के प्रिसिंपल को कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण निलम्बित करने के दिये निर्देश

हेडलाइंस , 413

लखनऊ: 26 अप्रैल, 2021
प्रदेश के संसदीय कार्य, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने सहारनपुर मेडिकल काॅलेज के प्रिसिंपल डाॅ0 दिनेश सिंह मारतोलिया को कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण उनकों तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि वर्तमान महामारी के समय में किसी कर्मचारी एवं अधिकारी की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
26/04/21, 10:38 pm - +91 93364 99386: *होम आइसोलेशन रोगियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा फिर से शुरू की गई हैलो डॉक्टर सेवा*
*हैलो डॉक्टर सेवा के द्वारा होम आइसोलेटेड रोगियों को दिया जाएगा परामर्श*
*होम आइसोलेटेड रोगी 0522-3515700 हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके ले सकेंगे अनुभवी चिकित्सको से परामर्श*

26 अप्रैल लखनऊ। प्रभारी जिलाधिकारी श्रीमती रोशन जैकब ने बताया कि होम आइसोलेशन रोगियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा हैलो डॉक्टर सेवा को शुरू किया गया है।  इस व्यवस्था के अन्तर्गत होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति ‘‘हेलो डाक्टर’’ सेवा के अंतर्गत जारी हेल्पलाइन नम्बर 0522-3515700 पर काल करके  अनुभवी चिकित्सको से परामर्श प्राप्त कर सकते है। उन्होने ने बताया कि इस सेवा में 3 शिफ्ट में 20 - 20 अनुभवी चिकित्सको की नियुक्ति की गई है। सभी होम आइसोलेशन रोगी सुबह 8 बजे से 2 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके परामर्श प्राप्त कर सकते है।

      प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त के अतिरिक्त अन्य किसी कोविड सम्बन्धित समस्या या जानकारी के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमाण्ड सेंटर के हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल किया जा सकता है। जिसके नम्बर निम्नवत है :-
0522-4523000
0522-4523950
0522-2610145

       उन्होंने बताया कि कोविड सम्बंधित सभी समस्याओं एवं जानकारी के लिए केवल उपरोक्त नम्बरो पर कॉल किया जाए ताकि तत्काल समस्या का समाधान किया जा सके। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गई के कोविड सम्बंधित जानकारी के लिये उपरोक्त जारी किए हुए नम्बरो पर ही काल करे।

Related Articles

Comments

Back to Top