बुलंदशहर के डीएम ने कोरोना कर्फ्यू का खंडन किया, कहा- यह अफवाह है

हेडलाइंस , 398

बुलंदशहर!
बुलंदशहर में एक सप्ताह का कोरोनावायरस कर्फ्यू लागू नहीं होगा। बुलंदशहर के जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने एक कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जनपद बुलंदशहर में एक सप्ताह के लॉकडाउन की बातें जानकारी में आई हैं। यह महज एक अफवाह है। इसे नजरअंदाज किया जाए।


आपको बता दें कि बुलंदशहर से जानकारी मिली थी कि रविवार को व्यापारी संगठनों और जिला प्रशासन के बीच बैठक हुई थी। व्यापारी संगठनों ने डीएम को जिले में 7 दिन का लॉकडाउन लागू करने का सुझाव दिया था। जिसे डीएम ने स्वीकार कर लिया और 2 मई तक पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा बाकी सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। अब बुलंदशहर के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने इस सूचना का खंडन किया है। जिलाधिकारी की ओर से कहा गया है कि बुलंदशहर में 7 दिन का लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है। यह पूरी तरह अफवाह है। इस पर ध्यान नहीं दिया जाए।


आपको बता दें कि बुलंदशहर में रविवार को 291 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में रविवार को 2 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। अब तक जनपद में 102 लोगों की मौत इस महामारी की चपेट में आने से हो गई है। बुलंदशहर जनपद के अस्पतालों में इस समय 2,169 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, जनपद में 7,405 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर वापस लौट गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top