नोएडा चाइल्ड पीजीआई में सप्लायर कंपनी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद की, डीएम सुहास एलवाई बोले- ऑक्सीजन तो दिलवाकर रहेंगे -*

हेडलाइंस , 328

नोएडा!
नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित चाइल्ड पीजीआई में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं। चाइल्ड पीजीआई अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ डीएम सुहास एलवाई को शिकायत दी है। इसके अलावा सेक्टर-20 थाने में भी शिकायत दी है। इस मामले में डीएम सुहास एलवाई क कहना है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी को नोटिस भेज दिया है। जिला प्रशासन चाइल्ड पीजीआई अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई दिलवाकर रहेगा।

*सप्लायर कंपनी से अचानक ऑक्सीजन सप्लाई बंद*

नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के प्रबंधक ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई को शिकायत देते हुए कहा है कि "उनके अस्पताल में फरीदाबाद में स्थित एक ऑक्सीजन सप्लाई कंपनी से ऑक्सीजन आती है। लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई कंपनी से अचानक ऑक्सीजन सप्लाई होना बंद हो गया है। कंपनी चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति देने से मना कर रही है। जिसके कारण अस्पताल में इलाज करवा रहे सैकड़ों मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी है।

*जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दिया आश्वासन*

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्राइसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि "उन्होंने अस्पताल प्रबंधक की शिकायत को संज्ञान में ले लिया है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी को नोटिस भेजा है। सुहास एलवाई ने बताया कि "नोटिस में पूछा गया है कि जब उनका नोएडा में स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल से ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर कांटेक्ट साइन हुआ था तो अब वह ऑक्सीजन की सप्लाई क्यों नहीं दे रहे हैं।"

*जल्द होगी सप्लाई शुरू*

DM का कहना है कि जिला प्रशासन इस समस्या का काफी गंभीरता से समाधान करने पर लगी हुई है। अस्पताल प्रबंधक द्वारा रविवार को नोएडा के सेक्टर-20 थाने में इस मामले को लेकर शिकायत भी दी गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने चाइल्ड पीजीआई अस्पताल को आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द उनके अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करवा देंगे।


पुलिस से भी शिकायत, डीएम के आदेश पर होगा मुकदमा दर्ज
सेक्टर-20 के थाना प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि "डीएम साहब के आदेश पर अस्पताल प्रबंधक द्वारा फरीदाबाद में स्थित ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।" उनका कहना है कि अगर नोटिस भेजने से काम नहीं चलता है तो डीएम साहब के कहने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
25/04/21, 11:47 pm - ADBHUT SAMACHAR: लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर विधायक निधि को लेकर दिशा निर्देश जारी

कोरोना महामारी में विभिन्न खरीद और उपायों के लिए प्रयोग कर सकेंगे विकास निधि

आईसीयू वेंटीलेटर और बाईपेप क्रय, सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, सरकारी ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन, ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली स्थापना, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जिले में आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, RTPCR जांच के लिए मशीन व उपकरण खरीद, सरकारी अस्पताल और राजकीय चिकित्सालय में में अतिरिक्त बेड के लिए फंड में विकास निधि हो सकेगी खर्च

कोविड संबंधी कार्यों के लिए 25 लाख तक व्यय सीमा तक खर्च छूट

31 मार्च 2022 तक यूपी सरकार ने जारी किए आदेश

कोविड केयर फंड में दान के लिए संस्तुति भी कर सकेंगे विधायक

ग्राम विकास विभाग ने कोविड-19 केयर फंड मैदान के लिए की अपील

यूपी सरकार ने विधायकों की विकास निधि को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

यूपी सरकार ने शासनादेश जारी कर विकास निधि खर्च संशोधन को दी मंजूरी

Related Articles

Comments

Back to Top