नोएडा और लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लगा 59 घंटे का लॉकडाउन, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों की खैर नहीं
अन्य खबरे Apr 23, 2021 at 10:15 PM , 505नोयडा।
नोएडा और लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की रात 8:00 बजे से सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक 59 घंटे के लिए वीकेंड लॉकडाउन लग गया है। अब कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकता, अगर कोई भी व्यक्ति बिना किसी जरुरी काम के अपने घरों से बाहर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों आदेश जारी करते हुए कहा था कि, “प्रदेश के हर नागरिक का जीवन और उसके आजीविका की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। लॉकडाउन की वजह से किसी के भी सामने आजीविका का संकट उत्पन्न नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने कोरोना कर्फ्यू को पूरी शक्ति से लागू करने का फैसला लिया है।“ उन्होंने कहा कि कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच 'संयम' और 'धैर्य' हमारा सबसे बड़ा हथियार है। कोरोना कर्फ्यू' को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है। जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं।”
योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम-11 के साथ बैठक करते हुए यह वीकेंड लॉकडाउन का फैसला किया था। योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार अब यूपी में शुक्रवार की रात 8:00 बजे से सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक 59 घंटे लोगों के बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। इस फैसले को आज से ही पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।



























Comments