*नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1064 नए मरीज मिले -*

अन्य खबरे , 363

नोयडा।

गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आज जारी आंकडों के मुताबिक जिले में 1064 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। आज पहली बार जनपद में मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर गई है।


गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 1064 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 353 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। संक्रमण की वजह से जनपद में 9 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इनकी संख्या के साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 137 हो गया है।
 

अधिकारी ने बताया कि जिले में 4793 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 28803 हो गई है ।।

Related Articles

Comments

Back to Top