विशेषज्ञों ने दी चेतावनी ,11 से 15 मई तक बहुत भयंकर रूप ले सकता है कोरोना
अन्य खबरे Apr 22, 2021 at 08:13 PM , 349नोयडा।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकारें लॉकडाउन, नाइट या वीकेंट कर्फ्यू जैसे प्रयास कर रही है लेकिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अभी तक विशेषज्ञों का अनुमान था कि अप्रैल के बाद कोरोना केस कम होंगे लेकिन अब एक चिंता बढ़ाने की खबर सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार मई के 11 से 15 तारीख के बीच में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी के समय से कई गुना बढ़ सकती है।
देश में कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों की रफ्तार को देखते हुए। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाते हुए संभावना जताई है कि 11 से 15 मई के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है। इसलिए अभी ये सोच लेना कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जल्द खत्म हो जाएगा ये गलत होगा। मई की 11से 15 तारीख के बीच कोरोना चरम पर पहुंच जाएगा। इस दौरान कोरोना के नए केस का रिकार्ड दर्ज हो सकता है। लेकिन विशेषज्ञों ने ये भी राहत भरी बात बताई है कि इसके बाद तेजी से कोरोना के केसों में गिरावट आएगी।
एक खबर के अनुसार, यदि कोरोना संक्रमितों की वर्तमान समय में दिए जा रहे आकंड़े सही है तो मई माह के मध्य में कोरोना के केस और बढ़ेगे। इस दौरान सितंबर महीने की तुलना में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से तीन गुना अधिक होगी। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा आपूर्ति के संबंध में नीति निर्माताओं को पूर्ण रूप से तैयार रहना होगा। सभी हॉस्पिटल मे अधिक से अधिक बेड और ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ेगी सरकार का कहना है कि हम इसके लिए तैयार है ।उम्मीद है आने वाले समय मे सब आसान हो जाये।



























Comments