*नोएडा में बैठकर ऑस्ट्रेलिया के लोगों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाते थे लोगों का मुर्ख -*
अन्य खबरे Apr 22, 2021 at 08:13 PM , 365नोयडा।
नोएडा फेस-3 थाना पुलिस ने गुरूवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग आस्ट्रेलिया में रहने वाले लोगों के वाहनों के दुर्घटना बीमा दिलवाने नाम पर ठगी करते थे।
नोएडा के डीसीपी हरिश चंदर ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार की रात को सेक्टर 63 के एच-ब्लॉक में स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा है। यहां से पुलिस ने अविनाश नागर और चंद्र मोहन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 18 कंप्यूटर सीपीयू और अन्य चीजें बरामद की है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने सेक्टर-63 में डेट इन टच नाम से एक कंपनी खोली है। आरोपियों ने आस्ट्रेलिया में रहने वाले एक अपने अन्य साथी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों के मालिको का डाटा हासिल करते हैं। ये बदमाश कॉल सेंटर के माध्यम से ऑस्ट्रेलियन नागरिकों से संपर्क करते हैं और उनसे कहते हैं कि उनके दुर्घटनाग्रस्त वाहन का बीमा क्लेम ज्यादा दिलवा देंगे। जिसकी एवज में उन्हें कुछ रकम चाहिए।
गिरफ्तार आरोपियों ने कई लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। डीसीपी ने बताया कि उचित माध्यम से ऑस्ट्रेलिया की सरकार को इनकी गिरफ्तारी की सूचना दी जा रही है। उसके बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले कितने नागरिकों के साथ ठगी की है ।।



























Comments