*नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना से 11 लोगों की जान गई, 522 नए मरीज मिले -*
अन्य खबरे Apr 22, 2021 at 08:11 PM , 324नोयडा।
नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 522 नए मरीज पाए गए हैं। वहीं, जिले में आज कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई है। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या अब 129 हो गई है। गुरूवार को 444 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 32,625 हो गई है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 522 मरीज पाये गये हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में इस समय करीब 4,100 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 28 हजार के करीब मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 32,625 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को 11 लोगों की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 129 हो गई है।



























Comments