नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसने से 22 कोरोना मरीजों की मौत, पीएम ने दुख जाहिर किया
अन्य खबरे Apr 21, 2021 at 04:20 PM , 349नोयडा।
बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के नासिक में स्थित एक अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार की सुबह अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। जिसकी वजह से अस्पताल के वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 35 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
नासिक के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि यह एक बहुत बड़ी घटना है। इस मामले में सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जा रही है। अभी तक इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 22 है।
*क्या है मामला*
नासिक में स्थित नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार की सुबह ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। ऑक्सीजन टैंक लीक होते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। ऑक्सीजन टैंक लीक को ठीक करने के लिए कुछ देर के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी गई। ऑक्सीजन सप्लाई को ठीक करने के लिए करीब 30 मिनट का वक्त लग गया।
*देरी से हुई 22 मरीजों की मौत*
ऑक्सीजन टैंक लीक को ठीक करते हुए करीब 30 मिनट का वक्त लग गया। इतने में वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 35 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय 238 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी। इस हादसे के बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख*
इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा है कि "नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक की वजह से दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे में जिन लोगों के परिजन मर गए हैं। उन लोगों के लिए वह संवेदना व्यक्त करते हैं।" इसके अलावा अमित शाह ने भी दुख जाहिर किया है।



























Comments