लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

जनपत की खबर , 11

**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर खुलने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे।
 
गोमती नदी का जलस्तर घटने के बाद मंदिर मार्ग से जलभराव हट गया है। रास्तों की सफाई कराए जाने के बाद आवागमन भी सुचारु हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
 
हालांकि, सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर बैरियर पर वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचकर मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए।
 
मंदिर के कपाट खुलने और रास्ता साफ होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top