उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को रहेगा महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, शासन ने लिया निर्णय
जनपत की खबर Oct 16, 2026 at 03:19 PM , 16**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर अब 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन ने पूर्व में घोषित अवकाश की तारीख में संशोधन करते हुए महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
शासन की ओर से जारी किए जाने वाले आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयदशमी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की 17 नवंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन किया जाएगा। शासनादेश के शेष प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
**महानवमी के अवकाश की तारीख में बदलाव से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में 19 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।**






_page-0001.jpg)
























Comments