कांग्रेस नेता राहुल गांधी आये कोरोना की चपेट में
हेडलाइंस Apr 20, 2021 at 03:30 PM , 517नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन किसी ना किसी के संक्रमित होने की खबर मिलती ही रहती है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि Mild Symptoms के बाद टेस्ट कराया और वे पॉजिटिव आए। राहुल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से जरूरी एहतियात बरतने और सभी कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके उनसे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है और राहुल गांधी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव आए हैं। इससे पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी कोविड संक्रमित आए थे। वहीं राज्यसभा प्रतिपक्ष के उप नेता आनंद शर्मा भी कोविड से संक्रमित हुए हैं। बीजेपी के नेता और पीएमओ में राज्यमंत्री डाॅ. जितेन्द्रसिंह भी कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी और कहा कि उनके संपर्क में आए सभी लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट में बताया, “कोविड के लक्षण मिलने पर जांच के दौरान पॉजिटिव होने का पता चला। मैं अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील करता हूं।” बता दें कि इससे पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोविड पॉजिटिव होने के बाद मंत्री वर्चुअल माध्यम से बैठकें आदि जरूरी कार्य निपटा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, इससे पहले कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शर्मा को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल शर्मा डॉक्टरों की निगरानी में है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।






























Comments