पीएम मोदी ने देश को किया सम्बोधित
हेडलाइंस Apr 20, 2021 at 11:27 PM , 439लखनऊ।
ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं,
राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है - पीएम।
इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले - पीएम मोदी,
ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है - पीएम,
चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है - पीएम,
हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों,
वैक्सीनेशन को 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए शुरू करने से शहरों में जो हमारी वर्कफोर्स है, उसे तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी - पीएम मोदी,
राज्यों से मेरा आग्रह है कि श्रमिकों का भरोसा बनाए रखें. जो श्रमिक जहाँ हैं वहीं रहें - पीएम,
लोगों ने कोरोना में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ की उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं - पीएम,
हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए वैक्सीन विकसित की हैं,
आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है, भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है - पीएम,
लॉकडाउन का तो सवाल ही नहीं उठता है, आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी - पीएम मोदी,
हमारे शास्त्रों में कहा गया है - त्याज्यं न धैर्यं विधुरेऽपि काले,
कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए,
किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करें तभी विजय हासिल कर सकते हैं,
इसी मंत्र को लेकर आज देश दिन-रात काम कर रहा है - पीएम मोदी।






























Comments