एक जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बहाल हो जायेगा, 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी
हेडलाइंस Apr 20, 2021 at 11:44 AM , 407नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के 52 लाख कर्मचारियों के लिए डीए बहाली का ऐलान कर दिया है. सरकार के इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा होगा. सरकार की घोषणा के अनुसार, 1 जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए लाभ को बहाल करने जा रही है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डेटा रिलीज के मुताबिक, जनवरी से लेकर जून 2021 के बीच में कम से कम डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है.
डीए बहाल होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है. इसमें जनवरी से जून 2020 तक डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी और जनवरी से जून 2021 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी शामिल है केंद्र ने 1 जुलाई 2021 से सभी तीन लंबित डीए किस्तों को दिये जाने की घोषणा की है. कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार ने डीए पर रोक लगा दी थी. डीए बढ़ने से उसी अनुपात में डीआर में भी बढ़ोतरी होगी. महंगाई भत्ते में इजाफा होने से केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों का Dearness Relief (DR) भी बहाल कर दिया जायेगा.संभावित डीए बढ़ोतरी केंद्र सरकार कर्मचारी के मासिक पीएफ, ग्रेच्युटी योगदान पर भी असर डालेगी. बता दें सीजीएस के पीएफ और ग्रेच्युटी के योगदान की गणना मूल वेतन प्लस डीए के आधार पर की जाती है. 1 जुलाई 2021 से डीए बढ़ने वाला है, एक कर्मचारी का मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी का योगदान में भी इसका असर दिखेगा. इसका मतलब है कि पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे रिटायरमेंट-ओरिएंटेड फंड्स में ज्यादा पैसा जमा होगा.






























Comments