RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, लोन की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

जनपत की खबर , 123

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार एक बार फिर नीतिगत रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को घोषणा की कि रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर यथावत रहेगा। इस निर्णय के बाद फिलहाल होम, ऑटो और अन्य प्रकार के ऋणों की ब्याज दरों में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने और अपनी 'तटस्थ' (Neutral) नीति का रुख बनाए रखने का निर्णय लिया है।

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा महंगाई (महंगाई दर) के अनुमान को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, देश की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया गया है, जो अर्थव्यवस्था के प्रति केंद्रीय बैंक के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Related Articles

Comments

Back to Top