गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी अंगद राय की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अन्य खबरे , 14

गाजीपुर। अपराधियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गाजीपुर पुलिस ने आईएस-191 गैंग के सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 9.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति संगठित अपराध से अर्जित धन से अंगद राय द्वारा अपनी पत्नी सरिता राय के नाम खरीदी गई थी। कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई।

यह कार्रवाई थाना कोतवाली, गाजीपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 314/2023 में जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अंगद राय उर्फ झूलन के विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर, रंगदारी सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top