कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद
अन्य खबरे Aug 03, 2026 at 09:10 PM , 15गाजियाबाद, 3 अगस्त। श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गाजियाबाद ने जनपद के सभी विद्यालयों को 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
कार्यालय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान भी 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि, जिन पाठ्यक्रमों की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं इस अवधि में प्रस्तावित हैं, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
प्रशासन ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



























Comments