बागपत में STF-बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर

अन्य खबरे , 25

बागपत। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ यूनिट और बागपत पुलिस ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात सुशील मूंछ गैंग के शार्प शूटर विपुल उर्फ 'खूनी' को मुठभेड़ में मार गिराया।

जानकारी के अनुसार, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में गैंग का सक्रिय शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी मारा गया।

पुलिस के अनुसार, विपुल कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का अहम सदस्य था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस मौके से बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Comments

Back to Top