राहुल-प्रियंका की हिरासत के बाद यूपी कांग्रेस अलर्ट, अजय राय जन भवन के लिए रवाना; भारी पुलिस बल तैनात

जनपत की खबर , 26

जन भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की सूचना

लखनऊ। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लखनऊ स्थित जन भवन पहुंच रहे हैं। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जन भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी थोड़ी देर में जन भवन पहुंचने की सूचना है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। कांग्रेस की ओर से आगे की रणनीति और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। घटना से जुड़े आधिकारिक अपडेट मिलने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top