NEET पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 20 जुलाई के संसद मार्च को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का समर्थन
जनपत की खबर Jul 15, 2026 at 01:15 PM , 26लखनऊ। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (AIPF) ने NEET पेपर लीक और ओएसएम परीक्षा में कथित धांधली के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने तथा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई को प्रस्तावित छात्रों और नौजवानों के संसद मार्च के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की है।
फ्रंट की राष्ट्रीय कार्य समिति ने कहा कि जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से जारी शांतिपूर्ण अनशन में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, आइसा (AISA) और अन्य छात्र आंदोलनकारियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की उपेक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शुभ संकेत नहीं है।
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने, उनकी आवाज़ सुनने और परीक्षा संबंधी मामलों में जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।
नोट: यह प्रेस विज्ञप्ति ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट द्वारा जारी बयान पर आधारित है। इसमें व्यक्त मांगें और आरोप संबंधित संगठन के हैं।































Comments