**20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी दोनों सदनों की कार्यवाही**
अन्य खबरे Jul 04, 2026 at 08:22 PM , 26**नई दिल्ली।**
संसद के मानसून सत्र 2026 की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र आहूत करने को मंजूरी दे दी है। यह सत्र **20 जुलाई 2026** से शुरू होकर **13 अगस्त 2026** तक चलेगा।
संसदीय कार्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा और बहस होगी। इसके साथ ही सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और अन्य आवश्यक विधायी कार्य भी सदन के समक्ष रखेगी।
सत्र के दौरान केंद्र सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सदन को अवगत कराएगी, वहीं विपक्ष भी जनहित और समसामयिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में अपनी बात रखेगा। ऐसे में इस बार का मानसून सत्र राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संसद के दोनों सदनों में विधायी कार्यों के अलावा देश से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा, विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।



























Comments