यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का आज पहला लखनऊ दौरा, शाम 4 बजे होगी अहम प्रेसवार्ता
जनपत की खबर Jul 02, 2026 at 12:30 PM , 21प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी रहेंगे मौजूद, समय परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने जारी की संशोधित सूचना
लखनऊ, 2 जुलाई 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम पहली बार आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता के समय में अपरिहार्य कारणों से बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी संशोधित सूचना के अनुसार अब यह प्रेसवार्ता आज (2 जुलाई 2026) सायं 4:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ में आयोजित होगी।
प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक रणनीति, आगामी कार्यक्रमों तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भावी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं और विचार साझा किए जा सकते हैं।
राजेन्द्र पाल गौतम की उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के रूप में यह पहली औपचारिक प्रेसवार्ता होने के कारण राजनीतिक हलकों और मीडिया की निगाहें इस कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं। कांग्रेस संगठन में नए नेतृत्व की भूमिका और प्रदेश में पार्टी की रणनीति को लेकर इस संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।































Comments