कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मनोज पांडेय ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, सपरिवार पहुंचकर लिया आशीर्वाद

जनपत की खबर , 111

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में कैबिनेट मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मनोज पांडेय अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री से मिले।

मुलाकात के दौरान मनोज पांडेय ने अमित शाह का मार्गदर्शन और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन, सरकार और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मनोज पांडेय समेत कई नए चेहरों को सरकार में शामिल किया गया है। मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व से मुलाकात के दौरान मनोज पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Comments

Back to Top