अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया योगाभ्यास, बोले- स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है योग
जनपत की खबर Jun 21, 2026 at 07:15 AM , 23बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "योग को जन-जन का अभियान" बनाने के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभार जनपद बिजनौर में योगाभ्यास किया।
योग दिवस कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से इस अभियान को और गति मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।































Comments