अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में होगा जिला स्तरीय योगाभ्यास, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

जनपत की खबर , 196

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक लखनऊ स्थित द रेजीडेंसी परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रखी गई है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, योग साधकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है।

योग दिवस के माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। जिला सूचना कार्यालय, लखनऊ ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भी आग्रह किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top