कानपुर में ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
जनपत की खबर Jun 17, 2026 at 09:55 PM , 28कानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर नगर के बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक विकास प्रदर्शनी का उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 9 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और मजबूत आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला अभियान है। उन्होंने आम लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की।
महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों में हुए शामिल
प्रदर्शनी के दौरान उप मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों के विद्यारंभ और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराए तथा महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सशक्त मातृशक्ति ही विकसित समाज की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार जारी है।
कानपुर के विकास कार्यों की झलक भी प्रदर्शनी में
प्रदर्शनी में कानपुर नगर के विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। नगर निगम, डूडा, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण, खादी एवं ग्रामोद्योग, मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग, मिशन शक्ति सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।
प्रदर्शनी में कानपुर नगर की दसों विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा फूड कोर्ट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना है। यह प्रदर्शनी जनभागीदारी बढ़ाने और आमजन को विकास यात्रा से जोड़ने का माध्यम बनेगी।
20 जून तक चलेगी प्रदर्शनी
कानपुर में आयोजित यह विकास प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।































Comments