राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले डीजीपी राजीव कृष्ण, शिष्टाचार भेंट के दौरान कई विषयों पर हुई चर्चा

जनपत की खबर , 141

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी सिंह (आईआरएस) भी उनके साथ मौजूद रहीं।

राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी मिली है। डीजीपी राजीव कृष्ण की राज्यपाल से यह मुलाकात औपचारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी राज्यपाल को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

इस शिष्टाचार भेंट को प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top