कुशीनगर में ₹424 करोड़+ की लागत वाली 278 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

जनपत की खबर , 63

*कुशीनगर में ₹424 करोड़+ की लागत वाली 278 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन*

इससे बड़ा सौभाग्य इस पीढ़ी का क्या हो सकता है?

याद करिये,यह है 2026...

आज से 498 वर्ष पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर को उस समय एक विदेशी आक्रांता ने तोड़ने का काम करके उस स्थल को अपवित्र करने का कुत्सित प्रयास किया था।

498 वर्ष पहले वर्ष दर वर्ष बीतते गए, कई दशक बीत गए, कई पीढ़ियां बीत गई, कई युग बीत गए। लोग लड़ते गए, पूरे देश की भावनाएं जुड़ी थीं, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम को गति तब मिल पाई जब डबल इंजन की भाजपा की सरकार बन पाई।..

आप याद करिये, कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो बन सकती थी, कांग्रेस ने नहीं बनने दिया। 

समाजवादी पार्टी घोषित रामद्रोही है, वो नहीं बनने देना चाहती थी,ये लोग लगातार बाधा पैदा कर रहे थे..

लेकिन हम लोगों का संकल्प था, जो राम भक्तों ने उद्घोष किया था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top