बहुचर्चित इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिसकर्मियों पर *मुकदमें का आदेश*

अन्य खबरे , 373

गाजीपुर, 11 अप्रैल ।* जनपद के पूर्व बहुचर्चित पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण यादव सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की शासन ने इजाजत दे दी है, लेकिन इस मामले को दबाए रखा गया था। पीड़ित पक्ष जनसूचना अधिकार के तहत तहकीकात की। तब पता चला कि राज्यपाल की ओर से इस आशय की चिट्ठी 12 फरवरी को ही प्रेषित कर दी गई थी। हालांकि प्रवीण यादव की तैनाती इन दिनों सुल्तानपुर जिले में बताई जा रही है। गौरतलब हो कि यह मामला वर्ष 2016 का है। जब प्रवीण यादव सुहवल थाने के इंचार्ज थे। आरोप है कि प्रवीण यादव 21 सितंबर 2016 को सदलबल जमानियां कोतवाली के किशुनपुर स्थित महिला शिक्षक सपना पांडेय के घर में घुसे और उन्हें जबरिया हिरासत में लेकर यूबीआई ब्रांच में ले गए। जहां उनके खाते से रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाए। हालांकि सपना पांडेय वैसा करने से मना कर दी तो वह उनको अपने अंदाज में समझा दिए। अपने साथ हुए उस वाकये में सपना पांडेय आईजी वाराणसी के यहां 28 सितंबर 2016 को पहुंचकर तहरीर दी। आईजी वाराणसी ने उसकी जांच कराई। उसमें प्रवीण यादव के अलावा तत

Related Articles

Comments

Back to Top