सड़क सुरक्षा और कोविड 19 तथा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध , पेंटिंग, वाद विवाद, रैली का आयोजन

अन्य खबरे , 450

शाहगढ़।

सड़क परिवहन और राजमार्ग  मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा शाहगढ़ विकासखण्ड के श्री निषादराज अखण्डानन्द महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा और कोविड 19 तथा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध , पेंटिंग, वाद विवाद, रैली का आयोजन किया गया और विजेता  छात्र ,छात्राओं को संस्था की  ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया गया   निबंध प्रतियोगिता में सोनम, दीप्ति और खुशी को क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त  हुवा जबकि  पेटिंग में शिवानी शर्मा को पहला ,  दीप्ति पांडेय को दूसरा और   आराधना तथा आरती को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ इसके साथ ही बी एस सी  की छात्रा प्रज्ञा सिंह, हर्षिता तिवारी और अमित कुमार को भी निबंध में विशेष पुरस्कार से नवाजा गया महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और कोविड 19 पर स्वरचित गीत व कविता से सभी का मन मोह लिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कश्यप ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना बहुत पूण्य का कार्य है, दुर्घटना पहला  घंटा घायल व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है  यदि पहले घंटे में उसे समुचित इलाज मिल जाता है तो मृत्यु की संभावना लगभग 60 प्रतिशत तक कम हो  जाती  है, घायल व्यक्ति की मदद के लिए 1033 या 108 पर  फोन करके तत्काल सूचना देनी चाहिए ,कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हम पूरे  देश मे पहले स्थान पर है जो कि चिंता  की बात है , सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए हम सभी को यातायात के नियमो का कड़ाई से  अनुपालन करना होगा प्रायः  देखने मे आता है कि अधिक स्पीड, नींद और नशा की स्थिति में  दुर्घटनाएं हो जाती  है हम सभी को संकल्प लेना होगा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे , कार्यक्रम के उपरांत छात्र, छात्राओं द्वारा रैली निकालकर क्षेत्र में  सड़क   सुरक्षा,कोविड 19 और मतदाता जागरूकता के संबंध में आम जनमानस को जागृत किया गया , महाविद्यालय के   संस्कृत के प्रवक्ता संजीव मिश्र, रंजना सिंह, अमिता तिवारी, बृजेश शुक्ला सुनील कुमार शुक्ला, रमा सिंह सहित लगभग दर्जन भर विद्वान लोगों ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये , कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सुल्तान सिद्दीकी साहब ने किया ,महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ संजय कश्यप ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया ।

Related Articles

Comments

Back to Top