शराब माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा किसी कीमत पर शराब माफिया सलाखों के पीछे पीछे होंगे रोहित मिश्र

अन्य खबरे , 396

पंचायत चुनाव नवरात्र त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराना सभी थानाध्यक्ष पहली जिम्मेदारी है नवागंतुक ए एसपी

माता प्रसाद शुक्ला

प्रतापगढ़ नवागंतुक ए एसपी रोहित मिश्रा पश्चिमी क्षेत्र का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहां की शराब माफिया चाहे जितने शक्तिशाली होंगे उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी श्री मिश्र ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी पंचायत चुनाव नवरात्रि रमजान शांतिपूर्ण संपन्न कराना सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर काम किए जाएंगे पीड़ित के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले हैं नारी सुरक्षा नारी सम्मान पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा मिशन शक्ति नारी शक्ति का जिले में अभियान चलाकर महिलाओं को छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाए और वह अपने अधिकार के बारे में अधिक से अधिक लाभ ले सकें श्री मिश्र ने कहा कि अपराधी चाहे जितना शक्तिशाली होगा मेरा इलाका छोड़ दें नहीं तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने फरियादियों से अपील किया है अपनी फरियाद स्वयं हमारे ऑफिस लेकर आएं उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा श्री मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशों का जनपद में शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा

Related Articles

Comments

Back to Top