TVK प्रमुख विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को सौंपा 121 विधायकों का समर्थन पत्र

जनपत की खबर , 149

नई दिल्ली ।  राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा।
बताया जा रहा है कि विजय और राज्यपाल के बीच यह चौथी मुलाकात थी, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद अब निगाहें राज्यपाल के अगले कदम पर टिक गई हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रही बैठकों और समर्थन के दावे ने सत्ता गठन की संभावनाओं को नई दिशा दी है। यदि राज्यपाल समर्थन पत्रों को पर्याप्त मानते हैं, तो जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
फिलहाल इस घटनाक्रम ने राजधानी की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में राज्यपाल की ओर से क्या निर्णय सामने आता है।

Related Articles

Comments

Back to Top