*नारी शक्ति वंदन अधिनियम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम में अधिनियम के उद्देश्यों को बताया गया*
जनपत की खबर Apr 17, 2026 at 08:10 PM , 17लखीमपुर -खीरी , शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 ! महिला कल्याण विभाग के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यालय पर हब फार वूमेन इम्पावरमेंट टीम की जिला मिशन समन्वयक आर्य मित्रा विष्ट की अध्यक्षता में किया गया है !
ज्ञात हो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अभिमुखीकरण कार्यक्रम शासन के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव के आदेश के क्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेंटर , चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर वूमेन इम्पावरमेंट व राजकीय विशेष दत्तक गृहण एजेंसी की टीम द्वारा किया गया है इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 (चरण -2) , व नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीति क्षेत्र में भागीदारी का बढ़ावा देना , निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी है ! इसी क्रम में एक कार्यक्रम वन स्टाप सेंटर लखीमपुर में भी आयोजित किया गया है! उक्त कार्यक्रम में हब फार वूमेन,राजकीय विशेष दत्तक गृहण एजेंसी, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन की टीमें उपस्थित रहीं !































Comments