लखनऊ जीपीओ में आधार सेवाओं का बड़ा विस्तार: 4 नए काउंटर शुरू, अब कुल 8 केंद्रों पर मिलेगी सुविधा
जनपत की खबर Apr 17, 2026 at 06:38 PM , 72लखनऊ। नागरिकों को तेज, सरल और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय डाक विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को लखनऊ जीपीओ परिसर में 4 नए आधार नामांकन एवं अपडेट काउंटरों का शुभारंभ किया गया। इन काउंटरों का उद्घाटन महानिदेशक डाक सेवाएं (DG Posts) श्री जितेंद्र गुप्ता ने किया।
नए काउंटर शुरू होने के बाद लखनऊ जीपीओ में आधार सेवाओं के कुल काउंटरों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इससे राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार नामांकन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य संशोधन सेवाएं अब पहले से अधिक आसानी और तेजी से मिल सकेंगी।
अब लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि नए काउंटर शुरू होने से भीड़ का दबाव कम होगा और सेवा व्यवस्था अधिक सुचारु बनेगी। विभाग की इस पहल को जनसुविधा विस्तार और सेवा गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल श्री प्रणव कुमार, पोस्टमास्टर जनरल (मेल/बी.डी.) श्री अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय लखनऊ श्री सुनील कुमार राय, निदेशक डाक सेवाएं डॉ. आनंद कुमार सिंह, चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ श्री अवधेश कुमार मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के लिए राहतभरा कदम बताया।































Comments