बक्शी का तालाब में ‘स्कूल चलो अभियान’ की जोरदार शुरुआत, नामांकन रथ को हरी झंडी

अन्य खबरे , 95

लखनऊ।
विकासखंड बक्शी का तालाब में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम चरण के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ की भव्य शुरुआत की गई। इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र इटौंजा से नामांकन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत इटौंजा के अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामराज उपस्थित रहे। सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में नामांकन रथ को रवाना किया गया, जो विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों के नामांकन के लिए जनजागरूकता फैलाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया कि यह नामांकन रथ विकासखंड के सभी 17 न्याय पंचायतों के 269 विद्यालयों तक पहुंचेगा। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अभिभावकों और बच्चों को दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके।
रथ यात्रा इटौंजा से प्रारंभ होकर कन्या विद्यालय इटौंजा, महोना, असनहा, भिखारीपुर, परसहिया, चतरपुर, शुक्लन पुरवा, कुम्हरावा, भड़सर और अतरौरा होते हुए बेसिक विद्यालय पहाड़पुर में सभा के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में चेयरमैन अवधेश कुमार अवस्थी ने सभी सभासदों से अपील की कि वे नामांकन अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
इस नामांकन रैली में विकासखंड के सभी शिक्षक संकुल, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं एआरपी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से क्षमा तिवारी, कुमकुम तिवारी, अनुपम कुमार गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव, अनुराग सिंह राठौड़, आशुतोष मिश्रा, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, नंदनी राठौड़, मनोज कनौजिया, सुरेश जायसवाल, विनीत सिंह, पंकज तिवारी, निष्ठा मिश्रा, प्रभास बाजपेई, निशांत बाजपेई, दीपक मिश्रा, पंकज मिश्रा और कौशलेंद्र सिंह शामिल रहे।
अनुराग सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि अभियान के अगले चरण में नामांकन रथ कल न्याय पंचायत भैंसमऊ के सभी विद्यालयों में भ्रमण करेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top