ड्यूटी के दौरान घायल लाइनमैन को सिस्टम ने छोड़ा बेसहारा, इलाज का खर्च उठाने से विभाग ने खड़े किए हाथ
अन्य खबरे Apr 05, 2026 at 06:25 PM , 27लखनऊ। विभागीय कार्य के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हुए लाइनमैन विजय इस समय जिंदगी और दर्द के बीच जूझ रहे हैं। ड्यूटी निभाते हुए हुए इस हादसे ने न सिर्फ उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है, बल्कि अब इलाज का बढ़ता खर्च उनके परिवार के लिए भारी संकट बन गया है।
घायल विजय को लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और लंबे इलाज की जरूरत है।
परिवार का आरोप है कि इलाज में दवाइयों और इंजेक्शनों पर भारी खर्च आ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आगे आर्थिक सहायता देने से साफ इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब इलाज का खर्च स्वयं वहन करें, जिससे परिवार पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान घायल होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या ऐसे हालात में विभाग का पल्ला झाड़ लेना उचित है?
स्थानीय लोगों और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल लाइनमैन को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके और वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।



























Comments