सूचना निदेशक विशाल सिंह के संदेश पर समिति ने जताया आभार, पत्रकार हितों के प्रति सहयोग का भरोसा

अन्य खबरे , 105

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) को सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश पर समिति ने आभार व्यक्त किया है।
समिति की ओर से तकनीकी सलाहकार अजीत सिंह ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं निर्वाचित पदाधिकारियों की तरफ से सूचना निदेशक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश न केवल संगठन का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि पत्रकारों के हितों के लिए बेहतर कार्य करने की ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सूचना विभाग का सहयोग और मार्गदर्शन समिति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सूचना निदेशक का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा और पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top