यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय को मिला ISO प्रमाणपत्र, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और आधुनिक पुलिसिंग को मिली मान्यता

जनपत की खबर , 119

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए आईएसओ (ISO) प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। यह सम्मान पुलिस विभाग में तकनीकी उन्नयन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह सफलता पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशन एवं अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोरा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है। आईएसओ प्रमाणन मुख्यालय द्वारा तकनीकी सेवाओं के संचालन, रख-रखाव और प्रबंधन में अपनाए गए उच्च मानकों की पुष्टि करता है। तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के सॉफ्टवेयर संचालन, तकनीकी सहायता और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

इसके साथ ही उपकरणों की खरीद, अनुरक्षण और पुलिस कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने में भी मुख्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

मुख्यालय ने विभिन्न आधुनिक तकनीकों के एकीकरण (Technology Integration) के साथ-साथ प्रशासनिक और सहायक प्रक्रियाओं को भी सुव्यवस्थित और मानकीकृत किया है। इससे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और कार्यकुशलता सुनिश्चित हो रही है।

आईएसओ प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, नवाचार और आधुनिक पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस के तकनीकी सशक्तिकरण और बेहतर सेवा प्रणाली की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top