राम नवमी पर यूपी में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश, 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित

जनपत की खबर , 118

लखनऊ, 26 मार्च।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राम नवमी के पावन अवसर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 27 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 26 मार्च को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका था, अब लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी।
सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। यह निर्णय पूर्व में जारी विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर, 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए लिया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सरकारी कार्यालय, बैंक एवं अन्य अधिसूचित संस्थान 26 और 27 मार्च—दोनों दिन बंद रहेंगे।
राज्य सरकार ने यह कदम राम नवमी के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिससे आमजन श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मना सकें।
इस संशोधन के साथ ही पूर्व में घोषित अवकाश सूची को इस सीमा तक परिवर्तित माना जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top