लखनऊ मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, कपिल कुमार सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

अन्य खबरे , 201

लखनऊ।
लखनऊ मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अमित यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित कुमार शुक्ला की देखरेख में संपन्न इस चुनाव के माध्यम से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार कपिल कुमार सिंह दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि राज कुमार दूसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा छठवीं बार तथा शशांक शेखर शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त बृजमोहन पाण्डेय संयुक्त मंत्री, शुभम चौहान संगठन मंत्री, शिवशंकर पाण्डेय प्रचार मंत्री, मो. सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष तथा उमेश कुमार ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनन्जय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीन दूबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हित में समर्पित भाव से कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top