राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली, बांदा के छात्र ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में किया कमाल

जनपत की खबर , 155

छात्र आयुष ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान जीतकर मंडल स्तर के लिए किया क्वालिफाई

लखनऊ: 29 नवम्बर, 2025


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली, बांदा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आयुष ने अपने उत्कृष्ट विज्ञान मॉडल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीत के साथ आयुष को ₹5000 की धनराशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसी के साथ आयुष ने मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बांदा में आयोजित इस प्रतियोगिता में सीबीएससी, आईएससी और उत्तर प्रदेश बोर्ड के कुल 44 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विज्ञान के क्षेत्र में यह 52वीं उपलब्धि है, जो विद्यार्थियों की बढ़ती वैज्ञानिक समझ, विद्यालय के मजबूत शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पित निर्देशन को प्रमाणित करती है। समाज कल्याण उपनिदेशक  श्री जे राम ने छात्र आयुष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी वैज्ञानिक सोच की ओर प्रेरित करेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top